छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: गांव में मारपीट के बाद युवक की मौत, दो नामजद सहित अन्य पर केस दर्ज

By kadwaghut|20 Sep 2025, 10:35 AM
f X W

राजनांदगांव। थाना लालबाग अंतर्गत पुलिस चौकी तुमडीबोड क्षेत्र के ग्राम दीवानभेड़ी में आपसी विवाद के चलते घनश्याम साहू (34) की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई चंद्रशेखर साहू ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर की सुबह उसे गांव वालों से सूचना मिली कि उसके भाई को कुछ लोग मार रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो घनश्याम गंभीर रूप से घायल अवस्था में ग्राम पंचायत के पास पड़ा था।

Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर ने बताया कि घनश्याम ने होश में आने पर बताया कि गुरैल रखने को लेकर गांव के फूलसिंग साहू, राहुल यादव और अन्य लोगों ने हाथ, मुक्के, लात और डंडों से उसकी पिटाई की। सिर, हाथ, पैरों और पीठ पर गंभीर चोटें आने से घनश्याम की मौत हो गई। पुलिस ने चंद्रशेखर की रिपोर्ट पर फूलसिंग साहू, राहुल यादव व अन्य अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढे: Rajnadgaon :भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन करते समय डुबा युवक…

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बच्चों को एडजस्ट करना न सिखाएं बल्कि तरीका बताइए: श्रेयांशप्रभ…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins