छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : आदि कर्मयोगी अभियान जिले के 22 ग्रामों में आदि सेवा पर्व के तहत हुआ कार्यशाला…

बालोद । जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत बालोद जिले में आदि सेवा पर्व व सेवा पखवाड़ा का आयोजन चयनित 186 ग्रामों में किया जा रहा है।

इन ग्रामों में आदि सेवा केंद्र की स्थापना कर जनजातीय समुदाय के लिये एकल खिड़की सुविधा केन्द्र बनाये जा रहे हैं। साथ ही विलेज वर्कशॉप का आयोजन कर जन-जागरण रैली, ट्रांसेक्ट वाक एवं केंद्रित सामूहिक चर्चा कर ट्राईबल विलेज विजन का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही क्रिटिकल गैप को चिन्हांकित कर योजनाओ की संतृप्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।

आज बालोद जिले के विभिन्न विकासखण्ड के 22 ग्रामों में विलेज वर्कशॉप का आयोजन कर आदि सेवा पर्व व सेवा पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम महाराजपुर, बोइरडीह, पीपरखार ना, खपराभाट, खामभाट, कुंआगांव, मार्री, डौंडी विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़, धुरवाटोला, रजही, साल्हे, कामता, बम्हनी, कुंआगोंदी, कुंजकन्हार, मड़ियाकट्टा, मंगलतराई, गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम लासाटोला, गुरुर विकासखण्ड के ग्राम कपरमेटा, बालोद विकासखण्ड के ग्राम अमोरा, लिमोरा और गोड़री शामिल हैं। अब तक जिले के लगभग 88 ग्रामों में कार्यशाला का आयोजन संपन्न हो चुका है।

केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी आदि कर्मयोगी अभियान के अंर्तगत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली आदि सेवा पर्व के अंतर्गत जिले के विभिन्न आदिवासी बहुल ग्रामों में बड़ी संख्या में जनजातीय परिवार के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की है। इस दौरान वालंटियरों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

इसके साथ ही साफ-सफाई की विशेष महत्व की जानकारी देते हुए जनजागरूकता अभियान चलाते हुए स्वच्छता रैली भी निकाली जा रही है। इस दौरान जनजातीय परिवारों के गृह भेंट कर उन्हें शासन द्वारा मिल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली गई तथा उनकी समस्याएं सुनी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को आदि सेवा कर्मयोगी अभियान, आदि सेवा पखवाड़ा के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देने के साथ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा जैसी सेवात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है।

ज्ञातव्य हो कि आदि सेवा अभियान के अंतर्गत ट्राईबल विलेज एक्शन प्लान एवं ट्राईबल विलेज विजन 2030 तैयार किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक गांव के लिए विकास का दीर्घकालिक रोडमैप बनेगा। 02 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा में इन योजनाओं का अनुमोदन होगा। ग्राम स्तर पर आदि सेवा केन्द्र स्थापित होंगे, जहां शिकायत निवारण और सेवा वितरण की व्यवस्था होगी। साथ ही ग्राम विकास योजना क्रियान्वयन कैलेंडर बनाया जाएगा, जिससे योजनाएं समयबद्ध तरीके से लागू हो सकेगी।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button