छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: ऊर्जा पार्क के पास युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

By kadwaghut|25 Sep 2025, 10:51 PM
f X W

विवेक शर्मा पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का आरोप

राजनांदगांव। वेदांश शर्मा ब्राम्हणपारा निवासी कॉलेज छात्र ने ऊर्जा पार्क के पास उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। छात्र ने बताया कि 23 सितम्बर की शाम करीब 6 बजे वह अपने साथी राहुल मरकाम के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। उसी दौरान ऊर्जा पार्क के बाजू में विवेक शर्मा मिला और रुकने का इशारा किया।

Advertisement
Advertisement

जैसे ही छात्र स्कूटी से उतरा, विवेक शर्मा ने उसे गाली-गलौज करते हुए कहा कि ‘तु मेरे केस में समझौता करेगा कि नहीं।’ मना करने पर विवेक शर्मा ने जान से मारने की धमकी दी और धक्का-मुक्की कर मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि उसे गंभीर चोट नहीं आई है, इसलिए वह मुलाहिजा नहीं कराएगा। घटना का प्रत्यक्षदर्शी उसके साथी राहुल मरकाम रहा।

यह भी पढे: Rajnandgaon: हनुमान मंदिर के पास चाकू लहरा कर आने जाने वालो को डरा धमका रहा था आरोपी, गिरफ्तार …

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  वरिष्ठजन हमारे मार्गदर्शक और समाज के आधारस्तंभ : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins