छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने शिविर 25 सितम्बर से 24 अक्टूबर…

जशपुरनगर । सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर एच.एस.आर.पी. (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है।

इस संबंध में जशपुर जिले में एच.एस.आर.पी. नंबर प्लेट हेतु शिविर 25 सितम्बर से 24 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न स्थलों पर किया गया है। इनमें 25 से 27 सितम्बर 2025 तक जनपद पंचायत भवन कुनकुरी, 29, 30 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर 2025 तक जनपद पंचायत भवन मनोरा, 03,04 एवं 06 अक्टूबर 2025 तक जनपद पंचायत भवन कांसाबेल, 07 से 09 अक्टूबर तक नगर पंचायत कोतबा, 10, 11 एवं 13 अक्टूबर तक जनपद पंचायत पत्थलगांव, 14 से 16 अक्टूबर तक जनपद पंचायत भवन फरसाबहार, 17 से 18 अक्टूबर तक जनपद पंचायत सन्ना तथा 22 से 24 अक्टूबर तक जनपद पंचायत भवन बगीचा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.