छत्तीसगढ़सुकमा जिला

मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर, एके 47 रायफल, दो पिस्टल बरामद, बस्तर IG ने की पुष्टि

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाके में जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है। दरभा के चांदामेटा इलाके में हुई मुठभेड़ में DRG जवानों को सफलता मिली है। जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर किया है। मौके पर नक्सली का शव बरामद किया गया।

घटना स्थल पर एके 47 रायफल दो पिस्टल भी बरामद किया गया है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा में CRPF, DRG सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं आज हुए मुठभेड़ में जवानों को एक और सफलता मिली है।


मुठभेड़ के बाद इलाके में DRG जवानों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। इससे पहले बुधवार को जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ था। जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 6 नक्सलियों को मार गिराया।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button