छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

बेमेतरा : लॅाकडाउन के दौरान बिहान महिला स्व-सहायता समूहों के रोजगार सृजन में बेमेतरा जिला प्रदेश में अव्वल

लॅाकडाउन के दौरान में गरीब महिला स्व-सहायता समूहों के लिये रोजगार सृजन करने में बेमेतरा जिला प्रदेश में सभी जिलों से आगे रहा। जिले में 1283 सदस्यों के 138 महिला  स्व-सहायता समूहों द्वारा अब तक 2 लाख 40 हजार 223 मास्क का विक्रय किया गया है। जिससे राशि 28 लाख 96 हजार 936 रू. की आय महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा अर्जित की गई है। मास्क विक्रय के अतिरिक्त महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा 2160 मास्क का निःशुल्क वितरण ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया है। जिले में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित लगभग 1 लाख 50 हजार रू. के साबुन एवं फिनाइल का विक्रय जिले के शासकीय कार्यालयों में किया गया है। जिले में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा रंगोली, दिवाल लेखन आदि के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार/उत्पाद किये जा रहे सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए है।
                  ’’वर्तमान समय में मास्क की अनिवार्यता एवं आवश्यकता को ध्यान में रखकर जिले की महिला स्व-सहायता समूहों को मास्क का निर्माण करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे लाॅकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुये घर पर ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित मास्क का उचित मूल्य दिलाने हेतु 12-15 रू. प्रति मास्क दर निर्धारित किया गया है, तथा जिले के सभी शासकीय कार्यालयों को महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित मास्क एवं अन्य उत्पादों की खरीदी हेतु निर्देशित किया गया है।“
                         जिले में कोटा से आये छात्रों को क्वारंटाइन करने हेतु बनाये गये क्वारंटाइन सेन्टरों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित 300 मास्क, 240 सेनेटरी पैड, 12 ली. फिनाइल की खरीदी कर उपलब्ध कराया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव के अनुसार महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित मास्क का विक्रय अधिक से अधिक सुनिश्चित करने एवं  लाॅकडाउन के दौरान महिलाओं के उत्पादों की विक्रय के लिये बाजार उपलब्ध कराने हेतु सभी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं अन्य कार्यालयों में मास्क का विक्रय किया गया। मास्क निर्माण कार्य में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया जिससे ज्यादा संख्या में लाकडाउन के दौरान महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button