छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : साधुओं के भेष में आये, दो लुटेरे डॉक्टर को हिप्नोटाइज कर निशाना बनाया

रायपुर, ठगों ने एक महिला डॉक्टर को हिप्नोटाइज कर अपना निशाना बनाया है। दरअसल यहां साधुओं के भेष में आए दो अज्ञात शख्स शंकर नगर स्थित सुधा सूरज फर्टिलिटी केयर क्लिनिक में आ धमके। इसके बाद उन लोगों ने महिला डॉक्टर को हिप्नोटाइज कर उससे पैसे ऐठकर चम्पत हो गए। खुद के ठगे जाने का अहसास होने के बाद वह पुलिस के पास पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि वो 26 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे क्लिनिक में अपने एक स्टाफ के साथ बैठी थी। इसी दौरान साधुओं के भेष में दो अज्ञात व्यक्ति खिड़की से झांकते हुए क्लिनिक में घुस आये। स्टाफ ने उन्हें पैसे दिए। इस पर उन साधुओं ने कहा कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने इलाज के बहाने डॉक्टर से बातचीत शुरू की। इसी दौरान वे डॉक्टर से निजी जानकारी लेने लगे। बातचीत करते.करते उन लोगों नें महिला डॉक्टर को हिप्नोटाइज कर डॉक्टर को वस में कर लिया। इस बीच उन्होंने महिला डॉक्टर को बातों में उलझाकर किसी परमजीत नाम के यूपीआई अकाउंट में 9 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। लौटने वक्त ठग साधु महिला डॉक्टर को कुछ तस्वीरें और सामान दे गए। हालांकि जब महिला डॉक्टर सामान्य हुई तो उसे खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ। बहरहाल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.