
Rajnandgaon : दशहरे के उत्सव में महंगे इवेंट की तैयारी बारिश की संभावना बातई है…
राजनांदगांव, दशहरे के उत्सव में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है। जो उत्सव को फीका कर सकती है। इधर आयोजन समितियों ने महंगे इवेंट की भी तैयारी कर ली है। 2 अक्टूबर को दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। शहर में चार प्रमुख जगहों पर दशहरा का बड़ा आयोजन होता है। जिसकी तैयारी अंतिम दौर में हैं। लेकिन बारिश की चेतावनी ने समिति सदस्यों के उत्साह का कम कर दिया है। हालांकि तैयारी तेजी से जारी है।
मौसम के बदले मिजाज का असर मंगलवार को भी दिखा। दिनभर की तेज धूप के बाद शाम में अचानक मौसम बदला। आसमान में बादल छाए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रीय चक्रवात का सिस्टम मजबूत हो रहा है। इससे अगले तीन दिन बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान शहर से लेकर जिले के कई िहस्सों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। लगातार हो रही बारिश ने दशहरा का आयोजन होने वाले मैदान को भी गीला कर दिया है। जिसकी वजह से भी आयोजन समितियों को परेशानी हो रही है। बहरहालए आयोजन के दौरान सुरक्षा के लेकर इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को इसे लेकर जवानों को ब्रीफ किया जाएगा।
म्यूनिसिपल स्कूल रू यहां छग जन महोत्सव समिति दशहरा उत्सव का आयोजन करती है। इस बार म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में बॉलीवुड की सिंगर असीस कौर की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा मुंबई की एआई बेस्ड आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहने वाली है। यहां समिति ने 61 फीट के रावण का पुतला तैयार कर लिया है। स्टेट स्कूल मैदान रू राष्ट्रीय उत्सव समिति यहां दशहरा पर्व का आयोजन करती है।
इस बार स्टेट स्कूल में मुंबई के सावंत दा बैंड की प्रस्तुति की तैयारी है। इसमें छग के भी कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा यहां भी आयोजन सिमति ने डिजिटल आतिशबाजी की तैयारी कर रखी है। स्टेट स्कूल में 51 फीट के रावण का दहन होगा कमला कॉलेज रू कमला कॉलेज मैदान में राजा दिग्विजय दास दशहरा उत्सव समिति ने व्यापक तैयारी की है। यहां 51 फीट के रावण का दहन होगा। वहीं स्थानीय कलाकार निखिल .श्याम की भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। इसके अलावा कटक की आकर्षक आतिशबाजी यहां विशेष रहने वाली है। गौरी नगर मैदान रू गौरी नगर में भी दशहरा को लेकर कौमी एकता समिति ने तैयारी पूरी कर ली है। यहां रावण दहन के पहले रामलीला की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या में प्रस्तुति दी जाएगी। गौरी नगर मैदान में भी 51 फीट के रावण पुतले का दहन किया जाएगा। यहां दशहरा उत्सव की परंपरा काफी पुरानी है।
पार्किंग से लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लान इधर दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने भी तैयारी तेज कर दी है। शहर के बड़े आयोजनों को देखते हुए पार्किंग स्थल तय किया गया जा रहा है। जिसकी मार्किंग बुधवार को पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा प्रमुख हिस्सों में जवानों की तैनाती भी की जा रही है। दशहरा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में शहर में करीब 300 जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा पेट्रोलिंग पार्टियां भी आयोजनों पर नजर रखेंगे।





