छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: मौसमी बिमारी डेंगू मलेरिया के रोकथाम हेतु आमजन को डोर टू डोर समझाईस एवं घर घर क्लोरिन टेबलेट का वितरण

संक्रामक बिमारी से बचने सावधानी बरतने एवं स्वच्छता अपनाने महापौर एवं आयुक्त ने की नागरिकों से अपील

राजनांदगांव 4 अक्टूबर। शासन के निर्देशानुसार मौसमी बिमारी मलेरिया, डेंगू एवं अन्य संक्रामक बिमारियो को फैलने रोकथाम व बचाव हेतु नागरिकों को डोर टू डोर जाकर समझाईस देने व जागरूक किये जाने महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने अपने अपने प्रभारित वार्ड में सफाई दरोगा एवं वार्ड प्रभारियों को दायित्व सौपने स्वास्थ्य अधिकारी एवं मिशन क्लीन सिटी प्रभारी को निर्देशित किये है।

Rajnandgaon: मौसमी बिमारी डेंगू मलेरिया के रोकथाम हेतु आमजन को डोर टू डोर समझाईस एवं घर घर क्लोरिन टेबलेट का वितरण

आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि मौसमी बिमारी डेंगू मलेरिया तथा अन्य संक्रामक बिमारी फैलने की संभावना बनी रहती है। जिसे ध्यान में रखते हुये महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर नागरिको को संक्रामक बीमारी से बचाने नगर में साफ सफाई के अलावा लोगों में संक्रामक बिमारी फैलने से रोकने व बचाव हेतु नागरिकों को डोर टू डोर जाकर निगम का स्वास्थ्य अमला आमजनों को समझाईस दे रहे है एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है व वार्डो में क्लोरिन टेबलेट का वितरण भी किया जा रहा है। साथ ही अपने घरो व उसके आस पास साफ सफाई रखने, पानी में क्लोरिन टेबलेट का उपयोग करने, किसी भी प्रकार की बिमारी पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क करने अपील की जा रही है। इसके अलावा निर्देशानुसार प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा एवं स्वास्थ्य अमला को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन नाली नालो की सफाई कर नियमित रूप से कचरा उठावे तथा दवाई का छिडकाव करे। नलो, हैण्ड पंपों के आस पास व गड्ढों मंे भरे पानी को कच्ची नाली खोद कर निकासी की व्यवस्था करें एवं कैपास व नुवान दवाई का छिडकाव करे, जिससे लार्वा उत्पन्न न हो।  

Rajnandgaon: मौसमी बिमारी डेंगू मलेरिया के रोकथाम हेतु आमजन को डोर टू डोर समझाईस एवं घर घर क्लोरिन टेबलेट का वितरण

महापौर श्री यादव एवं आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने नागरिको से कहा है कि बारिश के कुलर को अच्छी तरह से साफ कर खस वाली शीट को कडक धुप में सुखाना है क्याकि डंेगू के मच्छर एंडीस के अण्डे कूलर के खस की शीट में चिपके रहते है और नमी मिलते ही जीवित हो जाते है। इसलिये धूप में सुखाना अत्यंत आवश्यक है। इसी प्रकार आंगन एवं छत की खुली हुई पानी टंकियों को ढक कर रखना है व टूटे फुटे मटके, टायर-ट्यूब, प्लास्टिक के बाटल, डब्बे को नष्ट करना है। फ्रिज के पानी जमा होने वाले ट्रे के पानी को एवं मंदिर में रखे कलश के पानी को प्रति सप्ताह बदलना है। घरों के आस पास पानी जमा नहीं होने देना है। मच्छरदानी लगाकर सोना है। इस प्रकार की सावधानी बरतकर हम मौसमी संक्रामक बिमारी से बच सकते है।
महापौर एवं आयुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि उपरोक्त बातों के अलावा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये, पानी छानकर व उबालकर पीये, खाद्य पदार्थाे को ढककर रखे, ताजे फल सब्जी का उपयोग करे। सर्दी बुखार होने की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पर्क कर तुरंत ईलाज करावे। सावधानी बरतकर ही हम स्वस्थ्य रह सकते है। 

यह भी पढे: राजनांदगांव : मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में शरद पूर्णिमा पर 6 अक्टूबर की रात्रि को बांटी जाएगी जड़ी बुटीयुक्त खीर प्रसाद

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi