
Rajnandgaon: अशांति फैलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया…
राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम पेंड्री तालाब के पास कुछ युवकों द्वारा एक आवेदक को धमकाते हुए गाली-गलौज और विवाद किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी और अधिक उत्तेजित होकर मारपीट पर आमादा हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम – मनोज गजपाल, किशन यादव, तामेश्वर साहू, धनेश्वर मंडावी, संजय नेताम और आयुष रात्रे सभी निवासी पेंड्री बताए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन और एएसपी राहुल देव शर्मा व सीएसपी पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान निरीक्षक राजेश कुमार साहू सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।



