छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : विधायक प्रतिनिधि के रूप में रूपचंद की नियुक्ति

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विधायक प्रतिनिधि के रूप में रूपचंद भीमनानी की नियुक्ति का पत्र जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार रूपचंद भीमनानी वर्षों से विद्युत विभाग की एचटी लाइन एवं विभिन्न समस्याओं के प्रति सजग होकर सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनकी सक्रियता को देखते डॉ. रमन सिंह ने उन्हें विधायक प्रतिनिधि के रूप में विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

जिसका पत्र कलेक्टर द्वारा जारी किया गया। रूपचंद भीमनानी ने इस नियुक्ति का श्रेय डॉ. रमन सिंह को देते कहा कि उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप हुए शहर की विद्युत संबंधित समस्याओं के निराकरण में सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत एवं सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं आशीर्वाद से यथाचित प्रयास करेंगे।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : एआईसीसी के प्रोफार्मा में कांग्रेस छोडऩे की वजह से लेकर देनी होगी अध्यक्ष के दावेदारों को कई जानकारी

Related Articles

Back to top button