छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

RAJNANDGAON: पुलिस की कार्रवाई : बासपाई पारा में रास्ता रोककर गाली-गलौच करने वाले आरोपी जेल भेजे गए

By kadwaghut|04 Oct 2025, 7:53 PM
f X W

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने रास्ता रोककर गाली-गलौच करने वाले आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद सभी आरोपियों को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।

RAJNANDGAON: पुलिस की कार्रवाई : बासपाई पारा में रास्ता रोककर गाली-गलौच करने वाले आरोपी जेल भेजे गए

थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर बासपाई पारा क्षेत्र में आरोपियों द्वारा गाली-गलौच करने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों में :- रवि खेमानी उर्फ रवि पडवा पिता तुलसी दास खेमानी उम्र 41 साल निवासी सिन्धी कालोनी लालबाग थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव, रोशन वाधवानी पिता स्व0 चीमन दास वाधवानी उम्र 45 साल निवासी जीवन कॉलोनी थाना बसंतपूर जिला राजनांदगांव, शाहिल वादवानी पिता रोशन वादवानी उम्र 21 साल निवासी जीवन कालोनी थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव, ऋषभ यादव उर्फ बबलु पिता ताराचन्द यादव उम्र 25 साल निवासी नंदई थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव शामिल हैं।

इन सभी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(2) के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद उन्हें जेल दाखिल किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक देवादास भारती, उपनिरीक्षक नरेश सार्वा, प्रआर दीपक जायसवाल, आरक्षक जामेन्द्र वर्मा, रामचरण साहू और अतहर अली की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़े :  राजनांदगांव : मोक्ष का लक्ष्य और संयम का पक्ष रखकर आराधना करें-मुनि वीरभद्र

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में ‘नमो सेवा– अनकही कहानियां’ का जिला स्तरीय भव्य नाट्य मंचन …

Related Articles

Back to top button