
राजनांदगांव : बाल विवाह रोकने पंचायतों ने कसी कमर …
मोहला, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला बाल विवाह मुक्त धोषित होने की दिशा में अग्रसर है। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में जिले की सभी 185 ग्राम पंचायतों एवं एक नगर पंचायत अंबागढ चौकी से बाल विवाह मुक्त के प्रस्ताव ग्राम सभा एवं एमआइसी बैठक के माध्यम से प्राप्त हो चुके हैं।
बताया गया कि बीते एक वर्ष से महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व्दारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ एवं भारत के परिप्रेक्ष्य में जागरूकता अभियाऩ चलाया जा रहा है।
जिले में रैली ,पोस्टर ,दीवार लेखन,बैठकें ,शिविर एवं पुलिस विभाग के माध्यम से जन जागरूकता के प्रयास किए जा रहे है।
शासन के निर्देशानुसार एक अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्ति को विशेष एजेंडे के रूप में शामिल किया गया तथा जिन ग्राम पंचायतों में विगत दो वर्षों में कोई बाल विवाह नहीं हुआ है।
ऐसे ग्राम पंचायतों को कलेक्टर व्दारा ग्राम सभा की अनुशंसा के पश्चात बाल विवाह मुक्त घोषित कर प्रमाण -प्रत्र प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। शीध्र ही विशेष समारोह आयोजित कर सभी पंचायतों एवं नगर पंचायत को माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बाल विवाह मुक्त घोषित किया जाएगा। बाल शासन व्दारा सभी ग्राम पंचायत सचिवों को प्रतिषेध अधिकारी घोषित किया गया है।
वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाकर सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
जो भविष्य में बाल विवाह के रोकथाम में सहयोग करेगें। समाज कल्याण विभाग ने अपील करते हुए कहा है कि इस सामाजिक बुराई के उन्मूलन में जन -सामान्य की भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है।


