
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : टाटा मैजिक की टक्कर से तीन स्कूटी सवार घायल…
डोंगरगढ़ । खैरागढ़ रोड स्थित आरा मशीन के पास तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन क्रमांक सीजी 07 बीजे 7316 के चालक ने स्कूटी सवार संदीप चौहान निवासी बीड़ी क्वार्टर ड़ोगरगढ़ को ठोक माकर मौके से फरार हो गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टाटा मैजिक के चालक ने ठोकर मारने के बाद स्कूटी सवार को लगभग 20 फीट तक घसीटा और मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद मोहल्लेवासियों व्दारा डायल 112 को कॉल किया गया। आने में देर होने पर मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ ले गए। घटना में संदीप और उसकें बेटे प्रियांशु के सिर एवं चेहरे पर चोट आई है। संदीप की पत्नी सुमन भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया हैं।



