छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : देर शाम पंहुचे पर्यवेक्षक सपरा ,आज होगी बैठक…

राजनांदगांव । कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों के नाम पर रायशुमारी के लिए पर्यवेक्षक चरण सिंह सपरा शहर पंहुच गए हैं। रविवार देर शाम सपरा पंहुचे। सोमवार सुबह 12 बजे संगठनों की बैठक शुरू होगी। पर्यवेक्षक सपरा सुबह 11.30 बजे प्रेसवार्ता लेंगे। जिसमें संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकरी देंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से सिंधु भवन में बैठक शुरू होगा। पहले चरण में ग्रामीण जिला संगठन की बैठक होगी।

जिसमें सभी पदाधिकारी और विधायक मौजूद रहेंगे। शाम 4 बजे तक यह बैठक चलेंगी । इसके बाद दूसरे चरण में शाम 4 बजे शहर कांग्रेस कमेठी के पदाधिकारियों के साथ पर्यवेक्षक सपरा बैठक करेंगे। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक संदीप साहू ,पीसीसी उपाध्यक्ष वीरेश साहू सह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। सपरा इन बैठकों में विधायक ,संगठन अध्यक्ष आदि से रायशुमारी करेंगे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.