
Rajnandgaon : विश्व दृष्टि दिवस में दृष्टि.संचेतक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राजनांदगांव, विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर समग्र क्षेत्रीय केंद्र ठाकुरटोला में एक महत्वपूर्ण दृष्टि.संचेतक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह समारोह उदयाचल हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट और साइट सेवर्स इंडिया के संयुक्त सहयोग से ठाकुटटोला सोमनी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉण्नेतराम नवरत्न और उप संचालक वैशाली मिडवारए उदयाचल संस्थान से पद्म श्री डॉण् पुखराज बाफनाए डॉण् सार्थक बाफनाए उत्तमचंद जैनए अशोक मोदीए सुनीता शुक्लाए साइट सेवर से पूजा सोनी और डॉण् स्मिता महोबिया के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अतिथियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नेत्र स्वास्थ्य के महत्व और दृष्टिबाधा के उपचार एवं रोकथाम पर विस्तार से प्रकाश डाला। पंडवानी कार्यक्रम के माध्यम से दृष्टि देखभाल का संदेश दिया गयाए जबकि विद्यार्थियों ने नेत्र देखभाल पर एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्तए सुंदरा हाई स्कूल के छात्रों के बीच नेत्र देखभाल पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर चूनमुन मोहंती के समन्वय से ज़रूरतमंद लोगों को एलएस बेल्ट्सए नी ब्रेसए वॉकिंग स्टिक और सिटिंग केन जैसे सहायक उपकरण प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन फ़रीदा बेगम ने किया। रौशनी बकोड़े ने सांकेतिक भाषा अनुवादक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पेंदु जनाए सुधात्मिका महंतीए पुनीत राम साहूए भानुप्रताप साहू और मुक्ता साहू का विशेष योगदान रहा।



