
Rajnandgaon : अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु ओटी को किया सील…
राजनांदगांव, इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ है। शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव में ग्राम रीवागहन निवासी मरीज दौपदी साहू को 24 सितम्बर को भर्ती किया गया था। जिसके बाद मरीज के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया। मरीज को टांका खुलवाने के लिए 6 अक्टूबर को दोपहर 3ण्50 बजे भर्ती किया गया था जिसकी इलाज के दौरान 9 अक्टूबर को मौत हो गई।
मरीज की मृत्यु के पश्चात मरीज के परिजनों द्वारा इलाज में लापरवाही होने के कारण मृत्यु होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर का घेराव किया गया। सीएमएचओ डॉ नेतराम नवरतन एवं टीम ने मरीज के परिजनों से बात की एवं शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की जांच की गई। 9 अक्टूबर को ही विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन कर सात दिवस के भीतर घटना की जांच कर अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने निर्देशित किया गया। जिला स्तरीय गठित जांच दल द्वारा शुक्रवार को शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर सबसे पहले गायनिक ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण कर कल्चर जांच के लिए सैंपल लिया गया हैं। जिसे जांच के लिए एआईआईएमएस रायपुर में भेजा जाएगा। सैंपल लेने के बाद शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के गायनिक ऑपरेशन थियेटर को आगामी आदेश तक के लिए सील किया गया है।
दो निजी अस्पतालों का पंजीयन निरस्त का प्रस्ताव दो निजी अस्पतालों का पंजीयन निरस्त करने राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया। वहीं तीन निजी अस्पतालों में बेड की संख्या कम करने निर्देश दिए गए है। निजी अस्पतालों में अपेक्स सुपर स्पेशीलिटी हेल्थ केयरए नवजीवन अस्पताल का निरीक्षण किया गया। पंजीकृत निजी अस्पतालों में जय तुलसी नर्सिंग होम और शुक्ला मल्टी स्पेशीलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नियम का उल्लंघन होना पाया गया है।


