
Rajnandgaon : जिला अस्पताल में एक्स.रे मशीन शुरू होने से मरीजो को मिली राहत की सांस…
राजनांदगांव, जिला अस्पताल की एक्स.रे मशीन शुरू होने से मरीजों को राहत मिली है। विगत दिनों इसमें खराबी आने के कारण मशीन लंबे समय तक बंद पड़ी रही। ऐसे में ऑपरेशन कराने वाले ऑर्थो के मरीज हादसों में घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किए जा रहे थे। मरीजों का वहां लोड बढ़ने से वेटिंग लंबी होती रही। एक्स.रे कराने पहुंचे मरीजों को तारीखें मिलने लगी या मजबूरी में निजी अस्पतालों में मोटी रकम खर्च कर एक्स.रे कराना पड़ रहा था।
जिला अस्पताल में इस समय ग्राउंड फ्लोर की उंचाई बढ़ाने का काम चल रहा है। इस कारण अस्पताल को सामने वाले हॉल में शिफ्ट करना पड़ा। केवल एक्स.रे मशीन को तकनीकी दिक्कतों के कारण दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया। यह लंबे समय तक बंद पड़ी रही। भास्कर की खबर के बाद बंद पड़ी एक्स.रे मशीन को दुरूस्त कर शुरू किया गया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉण् यूएस चंद्रवंशी ने बताया एक्स.रे मशीन चल रही है। अब एक्स.रे कराने मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं करना पड़ रहा है। मरीजों को इससे राहत है।



