छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

व्यापक टीकाकरण अभियान में पहले दिन 8541 को लगा टीका

राजनांदगांव। सोमवार से जिले में व्यापाक टीकाकरण अभियान की मुहिम शुरू की। अभियान के पहले ही दिन कोरोना टीका लगवाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिले में कोरोना संक्रमण की चैन लगातार टूट रही है। पाजिटिव दर शून्य से नीचे पर आ गिरा है। इसके चलते वैक्सीनेशन का अभियान धीमा हो गया था, लेकिन व्यापक अभियान की मुहिम में लोगों ने जागरूकता का फिर से परिचय दिया। पहले दिन करीब 8541 लोगों ने कोरोना टीके का पहला और दूसरा डोज लगवाया। कलेक्टर ने टीकाकरण में भागीदारी करने वालों लोगों से कहा कि सभी ने जागरूकता दिखाकर संक्रमण की तीसरी लहर के लिए खुद के साथ समाज को सुरक्षित कर लिया है।

जिले में व्यापक टीकाकरण अभियान पर सभी ब्लॉकों में वैक्सीनेशन हुआ। 18 प्लस से लेकर 45 प्लस के सभी लोगों ने इस मुहिम में भागीदारी कर कोरोना का टीका लगवाया। इसमें अंबागढ़ चौकी ब्लॉक में सबसे कम 281 लोगों ने टीका लगवाया है। इसमें 220 को पहला और 61 लोगों को दूसरा डोज का टीका लगा। मोहला ब्लॉक में 18 प्लस से 45 प्लस के कुल 291 लोगों ने पहले डोज का वैक्सीन लगाया। मानुपर ब्लॉक में 301 ने पहला और 75 लोगों को दूसरे डोज का वैक्सीन लगा। छुईखदान ब्लॉक में 601, छुरिया में 662, डोंगरगांव में 1035, डोंगरगढ़ ब्लाक में सबसे ज्यादा 2001 लोगों को टीका लगा है। इसमें 1872 ने पहला और 129 को दूसरा टीका लगा। खैरागढ़ ब्लाक में 887, घुमका ब्लाक में 1738 और राजनांदगांव शहर में 669 लोगों ने अभियान में हिस्सेदारी कर कोरोना का टीका लगवाया है।

जिले में कोरोना संक्रमण का कहर अभी टला नहीं है। संक्रमण की रफ्तार भले कम हुई है। कोरोना की तीसरी लहर भी आने की अशंका बढ़ गई है। ऐसे में जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, उनके लिए जिले में व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया गया। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन अभी सबसे जरूरी है। इसलिए अपने साथ परिवार की सुरक्षा के लिए टीका जरूर लगवाएं। साथ ही अन्य लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button