छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दीपावली पर्व पर अग्नि सुरक्षा उपायों के संबंध में बरती जाने वाली सावधानी दिशा-निर्देश एवं सुझाव…

राजनांदगांव । नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ द्वारा जिले में आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत अग्नि सुरक्षा उपायों के संबंध में बरती जाने वाली सावधानी के लिए दिशा-निर्देश एवं सुझाव जारी किए गए है। नागरिकों से दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए अनुमोदित लायसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही गुणवत्ता वाले फटाखे खरीदने कहा गया है।

ईमारतों, वाहनों और ज्वलनशील पदार्थों से दूर पार्क, बड़े मैदान, खुले स्थानों में फटाखे जलाए। फटाखे जलाते समय संभावित आपातकालीन स्थिति के लिए पानी की बाल्टी निकट रखें। सिंथेटिक कपड़े आसानी से आग पकड़ सकते है, आग से संबंधित चोटों के जोखिम को कम करने के लिए सूती वस्त्र पहनने को प्राथमिकता दें। सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित करने के लिए फटाखे जलाते समय बच्चों की निगरानी के लिए हमेशा एक व्यस्क को साथ रखें।

किसी बची हुई चिंगारी से अग्नि दुर्घटना ना हो, इसके लिए फटाखे फोडऩे के बाद इस्तेमाल किए गए फटाखों का पानी की बाल्टी में सुनिश्चित तरीके से निपटान करें। एक बार में एक ही फटाखे जलाए, आग लगने की आशंका को देखते हुए एक साथ कई फटाखे जलाने से बचे। फटाखे में आग लगाने के बाद उससे सुनिश्चित दूरी रखें। फटाखे जलाते समय हमेशा हवा की दिशा को ध्यान में रखें, जिससे की उसकी चिंगारी घरों व व्यक्तियों की ओर न उड़े।

घर के अन्दर खिड़कियों के पास या अन्य बंद स्थानों पर कभी फटाखे न जलाये। फटाखे जलाते समय ढीले या लटकने वाले वस्त्र पहनने से बचे क्योंकि वे आसानी से आग पकड़ सकते है। ज्वलनशील पदार्थ के पास पटाखों का उपयोग न करें, पटाखों को सूखी पत्तियों, गैस सिलेण्डर व वाहनों जैसी वस्तुओ से दूर रखें।

यदि कोई फटाखे जलाने में विफल रहता है, तो उसे पुन: जलाने का प्रयास न करें, कुछ देर प्रतिक्षा करने के उपरान्त उसका सुनिश्चित रूप से निपटान करें। पटाखे ऐसे स्थानों में न जलाये, जो आग लगने की स्थिति में आपातकालीन निकास मार्ग को अवरूद्ध कर सकते है। पर्दे या ज्वलनशील पदार्थ के पास तेल के दिये या मोमबत्ती को जलाते हुए उपेक्षित न छोड़े। किसी भी तरह की चोट लगने या जलने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह ले तथा उचित मार्गदर्शन के बिना घरेलू उपचार न करें।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.