
Rajnandgaon : पार्श्वगायक कैलाश खेर नाइट का आयोजन रखा गया है…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित सभी मंत्रीगण मौजूद रहेंगे
राजनांदगांव, स्टेट स्कूल ग्राउंड में बुधवार को युवा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा पार्श्वगायक कैलाश खेर नाइट का आयोजन रखा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित सभी मंत्रीगण मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर शहर में भारी वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। कार्यक्रम के दौरान शहर के भीतर भारी वाहनों एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
आम जनता को यातायात के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत रखते हुए सुगम यातायात संचालन के लिए यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी जारी की गई है। बताया गया कि बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मोहारा बायपास से खैरागढ़ की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को गठुला से एवं राष्ट्रीय राजमार्ग.53 से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर एवं सीआईटी बायपास से डायवर्सन कर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसे सख्ती से लागू करेंगे।
सुविधा के लिए यहां भी पार्किंग की व्यवस्था है जनरल पार्किंग के लिए नया बस स्टैण्डए एबीस पार्किंग बल्देव बाग फ्लाई ओव्हर के नीचेए महाराणा प्रताप गार्डन नया बस स्टैण्ड के पास म्यूनिसिपल स्कूल मैदान पुत्री शाला पार्किंग म्यूनिसिपल स्कूल के पीछे पार्किंग स्थल रहेगा। जहॉं अपने वाहन पार्किंग कर सकते हैं। शहर में खैरागढ़ की ओर से आने वाली चारपहिया वाहनों का प्रवेश देशमुख होटल चिखली से बंद रहेगा। अगर शहर की ओर आना चाहते है तो पुराना ढाबाए मोतीपुर की ओर से होकर शहर की ओर आ सकते हैं।






