
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया…
राजनांदगांव, पत्रिका छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के ब्लड सेंटर में मेडिकल विद्यार्थियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर में मानवता और सेवा की भावना का परिचय देते हुए मेडिकल छात्रों ने रक्तदान किया। अधिष्ठाता शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव डॉ पीएम लुका ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान श्रेष्ठ मानवीय कर्मों में से है। यह किसी के जीवन बचाने का अवसर भी है और कर्तव्य भी।






