छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हाईटेक मल्टी जिम का उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हाईटेक मल्टी जिम का उद्घाटन

विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने किया लोकार्पण, युवाओं और खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात

राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर में अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित नवनिर्मित मल्टी जिम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने किया। लगभग 31 वर्ष पुराने इस जिम का कायाकल्प उनके प्रयासों से संभव हो सका है।

यह जिम शहर के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए हमेशा से निःशुल्क शारीरिक व्यायाम का प्रमुख केंद्र रहा है। लोकार्पण अवसर पर जिम संचालक, सदस्य और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, कोमल सिंह राजपूत, भावेश बैद, रणविजय प्रताप सिंह,मोनू बहादुर सिंह,तिरथ गिरि गोस्वामी, प्रखर श्रीवास्तव, फिरोज अंसारी, शकील अंसारी, भागीरथी यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिम संचालक महेंद्र सोनी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह और स्टेडियम समिति से जुड़े रणविजय प्रताप सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button