
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना बने अंतरराष्ट्रीय बाल चिकित्सा सम्मेलन के समीक्षक…
राजनांदगांव . पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आगामी 7 व 8 मई 2026 को आयोजित होने वाले इंटरनेशनल पेडियाट्रिक कांफ्रेंस के पेडियाट्रिक समिट के लिए रिव्यूअर (समीक्षक) मनोनित किया गया है। इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किए जाने वाले सभी शोध पत्रों की समीक्षा डॉ. बाफना द्वारा की जाएगी।
उनकी संस्तुति के बाद ही शोध पत्रों को सम्मेलन में पठन के लिए स्वीकार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल दुबई में आयोजित इसी वैश्विक सम्मेलन में डॉ. बाफना ने ‘स्पिरिचुअलिटी इन एडोलसेंट्स’ विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान प्रस्तुत कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गौरवान्वित किया था। इस संबंध में जानकारी कॉन्फ्रेंस मैनेजर डॉ. फ्रेया विल्सन ने दी है।




