
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : सेहत की चिंता: खाद्य पदार्थों की लगातार हो रही है जांच…
राजनांदगांव . त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शहर सहित जिलेभर के दुकान व प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर चलित प्रयोग शाला में जांच किया जा रहा है। विभाग की ओर से इस सीजन अब तक 150 से अधिक सैंपल का जांच किया गया है।
इनमें से 11 सैंपल में गड़बड़ी पाई गई है, जिनमें लीगल कार्रवाई भी की गई है। फुड अधिकारी डोमेंद्र ध्रुव ने बताया कि प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की जांच के अलावा साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी परखा जा रहा और कमी पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।




