Rajnandgaon : औद्योगिक संपत्ति की बिक्री का सौदा कर लाखों की धोखाधड़ी…

राजनांदगांव, औद्योगिक संपत्ति की बिक्री का सौदा कर 64 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रार्थी पक्ष की शिकायत के बाद घुमका पुलिस ने आरोपी पिता.पुत्र पर अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि रायपुर निवासी प्रार्थी निर्मल पारख ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किशोर कुमार बैद और उनके बेटे प्रशांत बैद ने मिलकर मेसर्स केएसवाई रिजन कंपनी की संपत्ति बेचने के नाम पर उनसे सौदा किया। किशोर कुमार बैद ने अपनी कंपनी की वित्तीय स्थिति कमजोर होने और बैंक ऋण की कुर्की की कार्रवाई शुरू होने के कारण निर्मल पारख को ग्राम बरबसपुर स्थित भूमि प्लांट मशीनरी और स्ट्रक्चर सहित पूरी संपत्ति 60 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच 64 लाख 64 हजार रुपए में सौद हुआ। जिसके मुताबिक प्रार्थी ने सभी रकम उन्हें अलग.अलग माध्यम से दी। बैंक का ऋण भी चुकाया। लेकिन इसके बाद पिता.पुत्र ने जमीन का नामांतरण करने से इनकार कर दिया। उन्होंने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।



