
राजनांदगांव : नशीली दवाइयों और मादक पदार्थों की तस्करी, के चौथा आरोपी गिरफ्तार …
राजनांदगांव . थाना सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने नशीली दवाइयों और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में चौथे आरोपी को महाराष्ट्र के चंद्रपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से नशीली दवाइयों के बिल, स्कैनर और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।
इस मामले में पहले ही 3 आरोपियों को 7 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। यह सभी आरोपी नाइट्रो-10 टैबलेट की अवैध बिक्री में शामिल थे। पुलिस ने ट्रक में तस्करी करने वाले आरोपियों के कब्जे से नशीली दवाइयों के 190 नग टैबलेट, 3 टच स्क्रीन मोबाइल और ट्रक को भी जब्त किया था।
पुलिस ने आरोपी साजिद पिता कादर शेख (30 वर्ष), निवासी लक्कड़ कोट मदिना मेडिकल थाना विरूर जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नाइट्रो-10 टैबलेट की अवैध बिक्री करने की बात स्वीकार की। आरोपी से बरामद हुए दस्तावेज और सामान से अपराध की पुष्टि होने पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, उप निरीक्षक राधेश्याम जूरी, आरक्षक राजा बारले और सायबर सेल के उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, आरक्षक अविनाश झा और मनोज खुंटे की सराहनीय भूमिका रही।


