छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आईफोन लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , और अन्य मामले भी दर्ज…

राजनांदगांव . लालबाग थाना क्षेत्र में दो युवकों ने डरा-धमका कर एक युवक से आईफोन लूट लिया था, जिसे पुलिस ने महज कुछ दिनों में पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में चोरी, बलात्कार और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शुभम कुमार साहू निवासी ग्राम बनभेडी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 अक्टूबर को वह अपने दोस्त महावीर साहू के साथ भिलाई से ग्राम बनभेडी की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। दोपहर करीब 3.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक के पास दोनों ने पेशाब करने के लिए बाइक रोकी।

इस दौरान दो अज्ञात व्यक्ति एक मोपेड वाहन पर आए और मोबाइल से बात करने का बहाना बनाकर शुभम से उसका आईफोन मांगने लगे। शुभम ने जब मोबाइल देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और डराकर न सिर्फ शुभम का आईफोन लूटा, बल्कि उसके दोस्त का भी मोबाइल छीन लिया।

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी और जांच शुरु की। पुलिस ने मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों दीपक उर्फ टिकली नेताम (22) और सचिन लकड़ा (26) दोनों निवासी राजनांदगांव को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई आईफोन और लूट में प्रयुक्तमोपेड वाहन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.