Uncategorized

CG : एकता दिवस पर शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए दिलाई गई शपथ

गौरेला पेंड्रा मरवाही, भारत के लौह पुरूष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, संयुक्त कार्यालय भवन, जिला एवं जनपद पंचायतों सहित विभिन्न कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता शपथ का आयोजन किया गया, जहां कार्यालय प्रमुखों द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई। एकता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपना दांया हाथ आगे बढ़ाकर शपथ लिया कि ‘‘मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं।’’

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.