छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने दिलाई एकता की शपथ

सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

        मोहला । सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


       शपथ के दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता और कार्यों के कारण ही आज देश की एकता संभव हो सकी है और हम सभी को उनके आदर्शों पर चलकर देश की आंतरिक सुरक्षा और अखंडता के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। इसी क्रम में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी एकता दिवस शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi