छत्तीसगढ़

CG : एक 17 साल के नाबालिग को सांप ने डसा , डॉक्टरों ने बचाई जिंदगी…

नारायणपुर । जिले में एक 17 साल के नाबालिग को सांप ने डस लिया। आंखें फेर ली, सांस फूलने लगी, उल्टियां हुईं, फेफड़ों में पानी भर गया था। वहीं 3 दिनों तक ICU में भर्ती रहा। डॉक्टरों की टीम ने उसकी जांच बचा ली। अब स्थिति ठीक है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मामला नारायणपुर जिले के बड़ेजम्हरी गांव का है। इस गांव का रहने वाला 17 साल का नाबालिग 3 दिन पहले अपने घर के पास खड़ा हुआ था।

इसी बीच सुबह करीब 7 से साढ़े 7 के बीच अचानक एक सांप ने उसे काट लिया। जिसके बाद वह जोर से चीखा। परिजन घर से बाहर निकले। वहीं उसे करीब 11 बजे नारायणपुर के जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। अस्पताल लाते वक्त नाबालिग पूरी तरह से बेसुध हो चुका था। वहीं मुंह से सफेद झाग निकल रहा था। उसकी सांस फूल रही थी। इसके बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत ICU में भर्ती किया।

इसके बाद डॉक्टर हिमांशु सिन्हा और डॉक्टर धनराज सिंह समेत अन्य टीम ने नाबालिग का इलाज शुरू किया। करीब 3 दिनों तक बच्चा ICU में भर्ती रहा। जिसके बाद अब इसकी स्थिति खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की मानें तो उसकी हालत में सुधार हो चुका है। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि यदि उसे अस्पताल लाने में और लेट हो जाता तो हो सकता था इसकी जिंदगी नहीं बचती।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.