
Rajnandgaon : 80 युवाओं के तीन दलों को शैक्षिक भ्रमण के लिए किया रवाना…
राजनांदगांव. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने अपने अभियान क्षेत्र के सुदूर गांवों से 80 युवाओं के तीन दलों को शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया। इन युवाओं को अन्य राज्यों की संस्कृतियों, लोकाचार, और विकास के पहलुओं के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 31 अक्टूबर को 20 युवाओं का दल चंडीगढ़, 1 नवबर को 20 युवाओं का दल भुवनेश्वर (उड़ीसा) और 2 नवबर को 40 युवाओं का दल कोझिकोड (केरल) भेजा गया। इन दलों में 40 युवक और 40 युवतियां शामिल हैं।
यह शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आईटीबीपी की 27वीं बटालियन के तहत आयोजित किया जा रहा है और यह आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम का हिस्सा है। इसके माध्यम से युवाओं को देशभर के प्रमुख शहरों और विकासशील क्षेत्रों से परिचित कराया जा रहा है, ताकि वे न केवल शैक्षिक दृष्टिकोण से बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी जागरूक हो सकें।
मुंबई भेजे गए 10 युवा -इस वर्ष के पहले चरण में 23 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 10 युवाओं को 10 दिनों के शैक्षिक भ्रमण के लिए मुंबई भेजा गया था, जो 3 नवंबर को वापस मानपुर लौटेंगे।
इन युवाओं में मानपुर, चावेला, जबकसा, कुमहारी, बंधाटोला, मेधाबुर्ज, सरखेड़ा, हलोरा, सीतागांव जैसे गांवों के युवा शामिल थे।
संस्कार और विकास की जानकारी :- बताया कि युवाओं को इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से अन्य राज्यों की संस्कृतियों, लोकाचार और विकास के पहलुओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
यह शैक्षिक भ्रमण उनके लिए नए दृष्टिकोण और सीखने का एक बेहतरीन अवसर है, जो उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाएगा। इससे आत्मनिर्भर बनते हैं।






