छत्तीसगढ़रायगढ जिला

दफनाए हुए जहरीले करैत को पकड़कर स्टंट दिखा रहा था, वह जिंदा निकला, युवक को डसा तो दांत से सिर काटकर निगल लिया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक सनी देओल जहरीले सांप करैत का सिर काटकर निगल गया। घर में सफाई के दौरान सांप निकला आया था। युवक उसको पकड़कर स्टंट दिखाने लगा। तभी सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने पर युवक भड़क गया और गुस्से में आकर उसका सिर ही काटकर निगल गया। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

सांप का सिर दांत से काटकर अलग किया और निगल गया। इसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गई।

सांप का सिर दांत से काटकर अलग किया और निगल गया। इसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गई।

जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ क्षेत्र के ओंगना गांव निवासी सनी देओल राठिया के मकान में बुधवार को साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जहरीला सांप करैत निकल आया। सांप देखकर घर वालों ने उसे पीट-पीट कर मारने का प्रयास किया और दफना दिया। कुछ देर बाद सनी देओल पहुंचा तो उसे घर वालों से इसका पता चला। इस पर उसने दफनाए गए सांप को बाहर निकाल लिया और हाथ में पकड़ कर स्टंट दिखाने लगा।

सांप निगलने के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई
हालांकि सांप मरा नहीं था। ऐसे में उसने स्टंट दिखा रहे सनी देओल को डस लिया। इस पर युवक गुस्से में भड़क गया। उसने सांप का सिर दांत से काटकर अलग किया और निगल गया। इसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर भागे। फिलहाल युवक का इलाज धर्मजयगढ़ के सिविल अस्पताल में जारी है। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उल्टी में फन निकला, समय पर अस्पताल पहुंचने से बची जान
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल के डॉ. एसएस भगत ने बताया कि युवक को बुधवार दोपहर में सांप ने काटा था। स्नैक बाइट दाएं हाथी की तर्जनी अंगुली के पास था। युवक ने सांप का फन काटकर निगल लिया। उसके कुछ समय बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी और उसने उल्टी कर दी। राहत की बात यह थी कि उल्टी में फन भी बाहर आ गया। परिजन सही समय पर करीब एक घंटे में उसे अस्पताल लेकर आ गए। यहां एंटीवेनम इंजेक्शन दिया गया।

भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपों में है करैत
मानसून के आते ही गांव से लेकर शहरों तक में सांपों का खतरा मंडराने लगा है। इनमें से सांपों की एक प्रजाति करैत भी है। यह भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांप में एक है। इस श्रेणी के सांप ज्यादातर रात में ही निकलते हैं। खास बात यह है कि यह सांप इंसानों के साथ सोना पसंद करता है। इसके काटने का पता भी नहीं चलता। बहुत हल्का दर्द होने से कई बार नींद में ही मौत हो जाती है। काले स्लेटी रंग के इस सांप के शरीर पर गोल पट्टियां होती हैं।

रात में शिकार पर निकलता है यह सांप
करैत मुख्य रूप से अपने से छोटे सांप, चूहों और मेंढक का शिकार करता है। रात के अंधरे में यह शिकार पर निकलता है। बारिश के मौसम में लोग जमीन पर सो जाते हैं। यह खतरनाक होता है। करैत ठंडे खून वाला सांप है। इसलिए गर्म जगहों पर घुसने की कोशिश करता है। अकसर यह सांप घर में रखे जूतों में छुपकर बैठ जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि यह सांप डंस ले तो जल्द से जल्द मरीज को अस्पताल लेकर जाना चाहिए।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button