छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर

By kadwaghut|04 Nov 2025, 8:40 PM
f X W

– लखपति दीदी सम्मेलन में होंगे शामिल
– स्वर्गीय जुगल किशोर जी सारडा स्मृति उदयाचल मल्टीस्पेशलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट राजनांदगांव का करेंगे शुभारंभ
राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव प्रवास के दौरान स्वर्गीय जुगल किशोर जी सारडा स्मृति उदयाचल मल्टीस्पेशलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट राजनांदगांव का शुभारंभ करेंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रामेन डेका करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेशदत्त मिश्रा उपस्थित रहेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में आपदा पीड़ितों को आर्थिक संबल, साय सरकार जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचा रही सहायता

Related Articles

Back to top button