छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गजल एवं भजन के गीतों से सजी राज्योत्सव की शाम

By kadwaghut|04 Nov 2025, 9:04 PM
f X W

– राज्योत्सव के द्वितीय दिवस पर सुप्रसिद्ध भजन एवं गजल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी ने अपनी मधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया

राजनांदगांव : गजल एवं भजन के गीतों से सजी राज्योत्सव की शाम


राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर म्यूनिसिपल स्कूल मैदान राजनांदगांव में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। राज्योत्सव के द्वितीय दिवस सुप्रसिद्ध भजन एवं गजल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं का मनमोह लिया।

सुप्रसिद्ध भजन एवं गजल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभंजय चतुर्वेदी ने अच्युतं केशवं कृष्ण दामोदरं…, राम सिया राम जय जय राम… जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। प्रभंजय चतुर्वेदी की सुमधुर भजनों को सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम राजनांदगांव गौतमचंद पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG NEWS: रसोइया पर गर्म खाना फेंका, गार्ड को कमरे में बंद कर 6 अपचारी बालक फरार ...

Related Articles

Back to top button