
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : मां बलेश्वरी मंदिर में रोपवे सेवा 25 नवंबर तक मेंटेनेंस के लिए बंद किया गया…
डोंगरगढ़, मां बलेश्वरी देवी के मंदिर में रोपवे सेवा 6 नवबर से 25 नवबर तक मेंटेनेंस के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
मंदिर ट्रस्ट और प्रबंधन समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसारए रोपवे के नियमित रखरखाव और तकनीकी जांच के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए सीढ़ियों के मार्ग से चढ़ाई करनी होगी। मंदिर प्रशासन ने अपील की है कि भक्त इस दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और यात्रा कार्यक्रम उसी के अनुसार तय करें।






