छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

रातोंरात मेडिकल का सामान हटाया… अब खुलने जा रही है प्रीमियम शराब दुकान!

राजनांदगांव में एक बार फिर शराब दुकान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहर के नंदई क्षेत्र में प्रीमियम शराब दुकान खोले जाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग इस पर तेजी से काम कर रहा है — लेकिन दुकान शुरू होने से पहले ही मोहल्ले में विरोध के सुर तेज हो गए हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिस जगह पर दुकान खोली जा रही है, वहां पहले मेडिकल का सामान रखा गया था, लेकिन रातोंरात सारा सामान गायब कर दिया गया और अब शराब दुकान की तैयारी शुरू कर दी गई है।


मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यहां बच्चे खेलते हैं, महिलाएं रोज़ाना आती-जाती हैं — ऐसे में वे इस जगह शराब दुकान नहीं खुलने देंगे। भाजपा और कांग्रेस — दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में एक साथ आकर स्पष्ट कहा है कि वार्ड में किसी भी सूरत में शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।जानकारी के अनुसार, पहले शहर में सिर्फ दो ही शराब दुकानें थीं — मोहारा बायपास और रेवाडीह बायपास में।
भाजपा सरकार के समय शराब दुकानों का सरकारीकरण होने के बाद इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट किया गया था।
लेकिन अब फिर से शहर के अंदर शराब दुकानों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
हाल ही में मोहारा बायपास के पास लखोली-कन्हारपुरी क्षेत्र में एक नई दुकान खोली गई,
और अब नेशनल हाईवे पर कलेक्टोरेट के पास, आंबेडकर चौक में एक प्रीमियम शराब दुकान शुरू हो चुकी है।
अब नंदई क्षेत्र में तीसरी ऐसी दुकान खुलने की तैयारी है — जिसे लेकर विरोध और आक्रोश दोनों तेजी से बढ़ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने शासन और प्रशासन से इस दुकान को तत्काल बंद कराने की मांग की है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.