छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमग हुआ अजय का घर

By kadwaghut|13 Nov 2025, 8:48 PM
f X W

– प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रतिमाह 1500 रूपए बिजली का बिल हुआ शून्य
– सरंपच अजय योजना से लाभान्वित होने के बाद ग्रामीणों को कर रहे प्रोत्साहित
– शासन से 1 लाख 8 हजार रूपए की मिली सब्सिडी


राजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की चमक ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से डोंगरगांव विकसखंड के ग्राम खुज्जी के सरपंच अजय कुमार पंसारी का घर जगमग हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रभावित होकर अजय कुमार पंसारी ने अपने घर में 3 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर पेनल लगवाया है। जिससे उनका बिजली का बिल शून्य हो गया है। प्रतिमाह बिजली बिल से मुक्ति मिली है। उन्होंने बताया कि घर में बिजली के उपयोग के आधार पर पहले प्रतिमाह 1200 से 1500 रूपए बिजली का बिल आता था। अब यह बिजली बिल शून्य हो गया है। विद्युत विभाग द्वारा बताया कि रूपटॉप सोलर प्लांट लगाने से पूरी तरह से बिजली का बिल शून्य हो जाएगा और अतिरिक्त बिजली का उपार्जन होने पर राज्य शासन द्वारा उसकी राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि वे स्वयं के घर में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाकर लोगों को प्रोत्साहित कर रहे है। इससे बिजली का बिल शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि इस महती योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली बंद होने की समस्या से निजात मिली है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी अभियान चलाकर लोगों को दे रहे हैं। उनके प्रोत्साहन से ग्रामीणों ने अपने घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाया है।
सरपंच अजय ने बताया कि केन्द्र शासन की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत उन्होंने अपने घर में 3 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर पेनल लगवाया है। जिसकी कुल लागत 2 लाख रूपए है। इस योजना का लाभ लेने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार रूपए तथा राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए की सब्सिडी मिली है। इस प्रकार कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी मिली है। शेष राशि के लिए बैंक फायनेंस की सुविधा मिली है। बैंक फायनेंस बहुत ही आसान किस्तों में हुआ है। अजय ने योजना से लाभान्वित होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

READ ALSO  CG : दिव्यांग महिला की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव ...

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : टमाटर के भरपूर उत्पादन से किसान सुरेश सिन्हा को मिला बहुत फायदा

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button