DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने दिलाई गई शपथ

सरदार पटेल ने रियासतों के एकीकरण एवं देश की एकता के लिए किया कार्य – तोखन साहू

सरदार पटेल ने किसानों के लिए लड़ी प्रेरणादायी लड़ाई – अरुण साव

रायपुर,

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च' का भव्य आयोजन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च' का भव्य आयोजन

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर लोरमी में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एकता रथ पर सवार होकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और रथ यात्रा का शुभारंभ किया। लोरमी रेस्ट हाउस से प्रारंभ हुई यह भव्य यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों मनियारी नदी सेतु, फव्वारा चौक, मुंगेली चौक होते हुए राजपूत भवन में समाप्त हुई। यात्रा में एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के छात्रों द्वारा एकता संदेश की तख्तियों को हाथ में लिए हुए वंदे मातरम और सरदार पटेल अमर रहे के जयकारों ने रैली में उत्साहपूर्ण माहौल बनाया। 100 मीटर के एक तिरंगे के नीचे हजारों स्कूली एवं कॉलेज थात्र-छात्राओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल से प्रेरित एवं उनके आदर्शों का संदेश देते हुए आपसी एकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। रैली में केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू और उप मुख्यमंत्री साव ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।         

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च' का भव्य आयोजन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च' का भव्य आयोजन

एकता यात्रा के समापन के बाद राजपूत भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री साहू और उप मुख्यमंत्री साव ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया। साहू ने अशोक का पौधा और साव ने  नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन में स्वच्छता दीदियों और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। आंतरिक सुरक्षा में योगदान देने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च' का भव्य आयोजन

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर इस यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लोरमी एवं मुंगेली में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। उन्होंने इस भव्य यात्रा में जनमानस के उत्साह को रेखांकित करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। साहू ने कहा कि यूनिटी मार्च का उद्देश्य सरदार पटेल के योगदान से आमजनों को जागरूक करना और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने रियासतों के एकीकरण में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को नमन किया।        

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च' का भव्य आयोजन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल हमारे देश के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे। देश के लिए उनका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। वे किसानों के नेता थे। उन्होंने हमेशा किसानों के हक के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि इस यूनिटी मार्च के माध्यम से लोरमीवासियों की एकता दिखी है। यह यूनिटी मार्च सरदार पटेल को विनम्र श्रद्धांजलि है। उन्होंने यूनिटी मार्च को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी का अभिनंदन किया। कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत ते सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष सुजीत वर्मा, लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, दीनानाथ केशरवानी और गुरमीत सूलजा सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा नागरिक यूनिटी मार्च में शामिल हुए।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.