
राजनांदगांव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — घर से भारी मात्रा में शराब का जखीरा जब्त
राजनांदगांव। आबकारी विभाग ने जी.ई. रोड स्थित स्पर्श हॉस्पिटल के पास एक घर में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान घर से महाराष्ट्र निर्मित शराब के कई ब्रांड बरामद किए गए। विभाग ने मौके पर ही घर को सील कर दिया है।
यह पूरी कार्रवाई आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। टीम में कुसुमलता झोले (ADO), अनिल कुमार सिंह (सब इंस्पेक्टर), दीपक गुप्ता (मुख्य आरक्षक), ओमप्रकाश सिंह (आरक्षक) और आर्यन ठाकुर (आरक्षक) शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार, राजनांदगांव में पहली बार इतनी भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड और अन्य राज्यों की शराब एक जगह से बरामद की गई है।
आरोपी का नाम जितेंद्र साहू बताया जा रहा है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विभाग का कहना है कि शहर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


