छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26, धान खरीदी से जिले के किसानों में खुशी एवं उत्साह का माहौल

By kadwaghut|17 Nov 2025, 8:57 PM
f X W

– राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से मिल रहा अच्छा लाभ
– आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे किसान – किसान दुलेश्वर साहू

Advertisement
Advertisement


राजनांदगांव । जिले में राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से धान खरीदी होने पर जिले के किसानों में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसान अपने उपज लेकर पहुंच रहे हैं। किसानों ने धान उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की। धान खरीदी केन्द्र रेंगाकठेरा धान विक्रय करने खपरीकला के किसान दुलेश्वर साहू पहुंचे थे। किसान दुलेश्वर साहू ने बताया कि उनकी पत्नि इंदूवती के नाम पर 4 एकड़ खेती जमीन है। धान विक्रय के लिए 217 कट्टा धान लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदी से एक बड़ी राशि मिली थी। जिसका उपयोग वे खेती-किसानी और घरेलू खर्च में किया था। पिछले वर्ष वे चना, गेंहू और मसूर की खेती किए थे, जिसका उत्पादन अच्छा हुआ।
किसान दुलेश्वर साहू ने कहा कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है और आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र रेंगाकठेरा में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। खरीदी केन्द्र में हमालों एवं बारदाना उपलब्धता और इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र में बारदाना की तौलाई की गई है, जो बहुत ही सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। जिससे हम किसान सही मूल्य पर अपने धान की बिक्री कर पा रहे है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार धान का बहुत अच्छा समर्थन मूल्य दे रही है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हृदय से धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26, ग्राम मोखला की किसान किरण साहू धान की बिक्री के लिए पहुंची धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव

READ ALSO  CG : कबीरधाम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू, सहसपुर के खीमांशू ने लिया प्रथम प्रवेश ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins