
राजनांदगांव : एक भव्य नशा मुक्ति शपथ समारोह का आयोजन किया गया…
अभियान के 5 वर्ष पूरे, राजनांदगांव में नशा मुक्ति शपथ समारोह आयोजित
राजनांदगांव. देशभर में मनाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के पांच वर्षों की सफलता के अवसर पर राजनांदगांव में एक भव्य नशा मुक्ति शपथ समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर के ऑडिटोरियम में समाज कल्याण विभाग और समता जनकल्याण समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
महापौर ने शपथ समारोह में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता जताई और कहा कि हम सभी को मिलकर नशे की लत से बचाने के लिए कदम उठाने होंगे। यह न केवल व्यक्तिगत, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय दृष्टि से भी एक गंभीर समस्या है। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलानी होगी, ताकि आने वाली पीढ़ी एक स्वस्थ जीवन जी सके। प्रधानमंत्री के संदेश को प्रक्षिप्त के माध्यम से प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ खड़े होने की अपील की। अतिथियों में समाज कल्याण विभाग की उप संचालक वैशाली मरडवार और गायत्री परिवार के हरीश गांधी भी मौजूद थे।


