छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : अमीन भर्ती परीक्षा हेतु व्यापम ने जारी किए दिशा-निर्देश

By kadwaghut|20 Nov 2025, 9:16 PM
f X W


     मोहला। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापम द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर 2025 को राज्य के 16 जिलों में आयोजित की जाएगी। जिसके अनुसार परीक्षा का समय पूर्वाहन 12:00 बजे से 2:15 बजे तक निर्धारित है।
        व्यापम ने परीक्षा के सुचारू संचालन और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिनका पालन सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा। निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन कर लेना होगा तथा परीक्षा वाले दिन कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना आवश्यक होगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व, अर्थात 11:30 बजे, केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।

  • व्यापम द्वारा जारी ड्रेस कोड करना होगा पालन

व्यापम ने ड्रेस कोड भी अनिवार्य किया है, जिसके तहत अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनने होंगे और काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैगनी व गहरा चॉकलेट रंग पहनना प्रतिबंधित रहेगा। बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर अनुमति योग्य होगा, जिसकी सुरक्षा जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक में आने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा और अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा।

  • संचार उपकरण सहित ये रहेंगे प्रतिबंधित

परीक्षा में परीक्षार्थियों को फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनने की अनुमति दी गई है, वहीं कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। अनुचित साधन के उपयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त की जा सकती है। अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले बॉल पेन साथ लाने की अनुमति होगी। व्यापम ने अपील की है कि सभी परीक्षार्थी समय पर पहुंचे और दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

READ ALSO  Rajnandgaon : ईडब्ल्यूएस लागू कराने और यूजीसी के विरोध में भिलाई में जुटेंगे राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता

इसे भी पढ़े : मोहला : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button