छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु करें अनुकूल वातावरण निर्मित–अपर कलेक्टर जीआर मरकाम

By kadwaghut|20 Nov 2025, 10:03 PM
f X W

– अपर कलेक्टर मरकाम ने ली उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग की संयुक्त बैठक,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

            मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों तथा प्राचार्यों की संयुक्त बैठक ली। इस अवसर पर डीआर ध्रुव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मोहला : प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु करें अनुकूल वातावरण निर्मित–अपर कलेक्टर जीआर मरकाम


         अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से जुड़े प्रकरण में पात्र विद्यार्थियों की संख्या, पूर्ण पंजीकरण, संस्थागत स्वीकृतियां तथा विद्यार्थियों के खातों में राशि हस्तांतरण को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। साथ ही राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (रूसा) की प्रगति रिपोर्ट अद्यतन कर प्रस्तुत करने तथा महाविद्यालय एवं आईटीआई संस्थानों के इन्फ्रास्ट्रक्चर संबंधी आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए।
        अपर कलेक्टर मरकाम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत, रिक्त एवं भरे पदों की सटीक जानकारी, विषयवार सीटों एवं दर्ज विद्यार्थियों का अद्यतन डेटा तथा संस्थानों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कमी को तत्काल दूर करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त छात्रों के जाति प्रमाण पत्र, ग्रंथालय में अध्ययन सामग्री, नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अनुकूल वातावरण निर्मित तथा गत वर्ष के परीक्षा परिणामों की समीक्षा संबंधी कार्यों को भी समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों व बिचौलियों पर की जा रही कड़ी कार्रवाई

READ ALSO  Rajnandgaon : राहुल को मिला राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button