
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में मवेशियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान…
राजनांदगांव .नगर निगम द्वारा शहर में मवेशियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निगम की टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया और शिकायतों के आधार पर घुमंतू और बैठे मवेशियों को पकड़ा। इस कड़ी में महावीर चौक, नंदई कुआं चौक, महेश नगर समदा अस्पताल के सामने लखोली चौक जैसे क्षेत्रों से 8 मवेशियों की धर-पकड़ की गई।
इन मवेशियों को रेवाडीह स्थित कांजी हाउस में रखा गया, जहां उन्हें गंज मंड़ी से लाए गए फल, सब्जी और पौष्टिक आहार दिए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है, ताकि शहर में मवेशियों की घुमंतू गतिविधियों से यातायात में रुकावट और दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके।




