
राजनांदगांव: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिहा ने घोषित की संभागीय टीम; मोनू बहादुर को मिली दुर्ग संभाग सह प्रभारी की जिम्मेदारी
राजनांदगांव/रायपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को मजबूती देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर साथ ही संगठन स्तर पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में 4 दिसंबर 2025 तक सभी पंजीकृत मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है।
19 नवंबर तक लगभग 37 लाख प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा होने से यह स्पष्ट है कि प्रदेशभर में अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इसी बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी अपने स्तर पर अभियान को गति देने की पहल की है। प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टीकरिहा ने सभी पाँच संभागों के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए हैं, ताकि संगठनात्मक स्तर पर SIR कार्य का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
दुर्ग संभाग में इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए मोनू बहादुर को दुर्ग संभाग सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि मोनू बहादुर की सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव अभियान को और सशक्त बनाएगा।
नियुक्ति के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मोनू बहादुर सिंह को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में दुर्ग संभाग में युवाओं की भूमिका और प्रभावी रूप से दिखाई देगी।




