छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम हुआ।

डोंगरगढ़, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगढ़ में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान रायपुर द्वारा आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता शासकीय नेहरू महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ईवी रेवती ​ने की। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय मंत्री विद्या भारती डॉ. राजश्री वैद्य, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वैशाली देशकर, कार्यक्रम के संयोजक त्रिवेणी मंडल, सहसंयोजक कौशल्या वर्मा, रेवती वर्मा, झुंपा मंडल, वृंदा वर्मा थीं। अतिथि परिचय कौशल्या वर्मा ने करवाया। स्वागत स्मृति पांडे, निशा नागमोते, एस राव, कीर्ति दफेदार ने किया। प्रस्तावना रेवती वर्मा ने प्रस्तुत किया। ज्योति शर्मा, चंद्रिका यादव, प्रिया आदि ने माताओं से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

भारत के उत्थान में महिलाओं के योगदान को बताया: डॉक्टर रेवती ने विभिन्न उदाहरणों लक्ष्मीबाई, सावित्री बाई फुले, तीजन बाई, आनंदी जोशी आदि के बारे में बताया। राजश्री वैद्य ने कुटुंब प्रबोधन व पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टिकोण को समझाते हुए भारतीय महिलाओं का भारत के उत्थान में उनके योगदान को बताया। वैशाली देशकर ने महिलाओं को देश के विकास में देश की प्रगति में अग्रसर बताया।

उत्सव में विशिष्ट माताओं को सम्मानित किया गया प्रेरणादाई महिलाओं के संदेश विद्यालय की बहनों ने प्रस्तुत किया, जिनका निर्देशन पल्लवी ने किया। इसमें वंशिका, खेविका, लता, मोनिका मनस्वी आदि ने सावित्रीबाई फुले, लक्ष्मी बाई, भारत माता, आनंदी जोशी, तीजन बाई आदि का वेश धारण करके आईं। इनके द्वारा किया गए सामाजिक कार्य, देशभक्ति कार्य, समाज जागरण, जन आंदोलन का कार्य आदि को अभिनय द्वारा प्रस्तुत किया। उत्सव में विशिष्ट माताओं का सम्मान किया। अनन्या श्रीवास्तव डॉक्टर, देवराज साहू सैनिक, तुलेश देवांगन वैज्ञानिक की माताजी का सम्मान किया गया।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.