छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे स्वच्छता अभियान चलाया गया…

जोंधरा| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरवाही राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम (बड़गांव) उमरवाही पंचायत में सात दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया है।
सुबह 5 बजे जागरण के पश्चात गांव मे प्रभातफेरी, 6 बजे से योग-पीटी का अभ्यास कराया गया। परियोजना कार्य में शाला भवन, गांव के गली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयं सेवकों ने गांव मे स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। बौद्धिक चर्चा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरवाही के डॉ. रोशन लाल मंडलोई ने स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान किया।



