छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी में मनाया गया संविधान दिवस

राजनांदगांव । कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी में 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित कृषकों के साथ संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया। सभी वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों ने साथ में संविधान शपथ का वाचन किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी डॉ. गुंजन झा ने सभी को संविधान की शपथ दिलाते हुए मौलिक कत्र्तव्यों एवं अधिकारों के संबंध में जानकारी दी और संविधान दिवस को फलीभूत करने का आव्हान किया। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. अतुल डांगे, डॉ. नूतन रामटेके, अंजली घृतलहरे, मनीष कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र श्रीवास, आशीष गौरव शुक्ला, जितेंद्र मेश्राम सहित कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button