छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : धारदार चाकू के साथ आरोपी विनोद राणा उर्फ बठुआ किया गिरफ्तार …

रायपुर । धारदार चाकू के साथ आरोपी विनोद राणा उर्फ बठुआ गिरफ्तार किया गया है, 28.11.2025 को थाना कबीर नगर पुलिस द्वारा टाउन पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किया जा रहा था इसी दरम्यान बाल्मीकि नगर श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देखकर छिप रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया चेक करने पर अपने पास एक लोहे का धारदार चाकू छुपाकर रखे मिला।

जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम विनोद राणा उर्फ बठुवा पिता सोम बहादुर राणा उम्र 21 वर्ष निवासी गार्डन के पास लंबा ब्लॉक बाल्मीकि नगर थाना कबीर नगर रायपुर का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 248/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। नाम आरोपी विनोद राणा उर्फ बठुवा पिता सोम बहादुर राणा उम्र 21 वर्ष निवासी गार्डन के पास लंबा ब्लॉक बाल्मीकि नगर थाना कबीर नगर रायपुर

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.